पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मानव कल्याण के लिए सुखमणि साहिब के पाठ का आयोजन

मानव कल्याण के लिए सुखमणि साहिब के पाठ का आयोजन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धूरी में श्री सुखमणि साहिब के पाठ के आयोजन में उपस्थित संगत।

धूरी| शिरोमणि अकाली दल (ब) के राष्ट्रीय सचिव व पूर्व विधायक धूरी गगनजीत सिंह बरनाला के धूरी स्थित निवास पर बैसाखी के पवित्र मौके पर श्री सुखमणि साहिब के पाठ करवाए गए। इस मौके पर पूर्व विधायक गगनजीत सिंह बरनाला की प|ी बीबी हरप्रीत कौर बरनाला ने कहा कि बैसाखी का त्योहार हमें हमारी विरासत से जोड़ कर रखता है। उन्होंने कहा कि 13 अप्रैल 1699 में गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज ने खालसा पंथ की स्थापना की थी। उन्होंने कहा कि आज उनके प्रताप के चलते ही सिख कौम पूरी चढ़त में है। उन्होंने समूह इलाकावासियों को इस पवित्र त्योहार की मुबारकबाद देते हुए बताया कि यह सुखमणि साहिब के पाठ मानवता के कल्याण की कामना को लेकर करवाए गए हैं। (राजेश टोनी)

खबरें और भी हैं...