बच्चों की सफल बनाने के लिए पेरेंटस को किया प्रेरित
बरनाला|जय वाटिका पब्लिक स्कूल में पेरेंट्स ओरिएंटेशन प्रोग्राम करवाया गया, जिसमें किंडरगार्डन में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को पेरेंट्स को आमंत्रित किया गया और उन्हें स्कूल के नियमों से रूबरू करवाया गया। इस समय पेरेंटस को बताया गया कि किस प्रकार वे अपने बच्चों में छिपी प्रतिभा को पहचान कर उन्हें उस मार्ग पर सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित कर सकते हैं। प्रिंसिपल सीमा मैंनन ने बताया कि बच्चों को शुरू से ही कैसे शिष्ट व्यवहार करना चाहिए। (लखवीर)