पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पटियाला हल्ला बोल रैली की तैयारियां मुकम्मल : गुरमीत

पटियाला हल्ला-बोल रैली की तैयारियां मुकम्मल : गुरमीत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रैली के संबंध में अंतिम बैठक करते हुए अध्यापक।

बरनाला| अध्यापकों के मसलों के हल के लिए सांझा अध्यापक मोर्चा पंजाब की तरफ से 15 अप्रैल को पटियाले की जा रही सूबा स्तरीय हल्ला-बोल रैली को लेकर चिंटू पार्क में जिला नेताओं की मीटिंग बुलाई गई। इस मौके पर परमिंद्र रुपाल, गुरमीत सुखपुर, सुरिन्द्र कुमार और सुखविन्दर भंडारी ने बताया कि 15 अप्रैल पटियाला हल्ला-बोल रैली की तैयारियां मुकम्मल कर ली गई हैं, जिसमें बरनाला जिले से परिवारों समेत अध्यापकों का काफिला शमूलियत करेगा। उन्होंने बताया कि पिछले एक वर्ष से जबसे कांग्रेस की सरकार बनी है। सरकारी स्कूलों और अध्यापकों का सम्मान सरकार की गलत नीतियों के कारण लगातार गिरता जा रहा है, जिस कारण समूह अध्यापक वर्ग में सरकार के प्रति तीखा रोष पाया जा रहा है। इसका प्रदर्शन वह पटियाला रैली में जोरदार तरीके के साथ करेंगे। इस मौके पर अमन भोतना, निर्मल चुहाणके, लखवीर ठुल्लीवाल और गुरमेल बदरा ने कहा कि 25 मार्च की लुधियाना रैली के बाद अध्यापक पटियाला रैली में करेंगे।(लखवीर)

खबरें और भी हैं...