भाजपा ने मनाया डॉ. भीमराव अंबेडकर का जन्म दिवस
संगरूर| भाजपा की ओर से डॉ. भीमराव अंबेडकर का जन्मदिवस पार्टी कार्यालय में मनाया गया। जिला प्रधान कैप्टन राम सिंह एससी मोर्चे के मंडल प्रधान बलजीत राणा ने कहा कि बाबा साहिब ने लोगों को वोट का अधिकार व महिलाओं को कानून की शक्ति दी। उन्होंने दलितों को उनका बनता हक दिलाने के लिए लंबा संघर्ष लड़ा। मौके पर जतिंद्र कालड़ा, सरजीवन जिंदल, रणदीप दियोल, हरीश टूटेजा, नीरज कालड़ा, सुरेश बेदी, पवन गर्ग, चरनजीत लक्की, परमिंदर कौर, प्रिंस, साहिल, अमन, गुरप्रीत सिंह, सतनाम सिंह, चमकौर सिंह उपस्थित थे।