- Hindi News
- National
- 5 मई तक डाॅ. अंबेडकर के जन्म दिवस को समर्पित ‘ग्राम स्वराज अभियान’ में करवाए जाएंगे प्रोग्राम : डीसी
5 मई तक डाॅ. अंबेडकर के जन्म दिवस को समर्पित ‘ग्राम स्वराज अभियान’ में करवाए जाएंगे प्रोग्राम : डीसी
डाॅ. बीआर अंबेडकर का 127वां जन्म दिन जिला प्रशासन बरनाला की तरफ से जिला प्रशासनिक कांप्लैक्स में ‘सामाजिक न्याय दिवस’ के तौर पर मनाया गया। इस मौके पर डिप्टी कमिश्नर धर्मपाल गुप्ता, एसएसपी हरजीत सिंह और अधिकारियों ने प्रशासनिक कांप्लैक्स में मौजूद डाॅ. अंबेडकर के बुत पर श्रद्धा के फूल भेंट किए गए। डीसी गुप्ता ने कहा कि भारतीय संविधान के जन्मदाता माने जाते डाॅ. भीम राव अम्बेडकर ने उच्च कोटी की विद्या हासिल की और हमारे देश को तरक्की व सामाजिक समानता के नये रास्तों पर चलाने के लिए योगदान दिया। उन्होंने बताया कि डाॅ. अंबेडकर ने देश के संविधान का निर्माण करने के साथ-साथ भारतीय रिजर्व बैंक की स्थापना में भी अहम योगदान दिया। डिप्टी कमिश्नर गुप्ता ने बताया कि जिला प्रशासन की तरफ से 14 अप्रैल से 5 मई 2018 तक डाॅ. अंबेडकर के जन्म दिन को समर्पित ग्राम स्वराज अभियान मनाया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य सामाजिक सद्भावना को उत्साहित करना, चल रहे प्रोग्रामों पर सुझाव लेना, नई पहल कदमियों में पात्रता बढ़ाना, किसानों की आमदनी दोगुनी करना, रोज़ी -रोटी के मौके बढ़ाना, स्वच्छता अभियान पर फिर जोर देना और पंचायती राज संस्थाओं को मजबूत करना है। इस मौके पर एसएसपी हरजीत सिंह ने कहा कि डाॅ. अंबेडकर की सामाजिक समानता की शिक्षाअों को अपने निजी जीवन में भी लागू करना चाहिए। इस अवसर पर एडीसी संदीप कुमार, एडीसी (विकास) प्रवीन कुमार, डीडीपीअो संजीव कुमार शर्मा, एसपी शरनजीत सिंह, एसपी सुखदेव सिंह विर्क, डीएसपी कुलदीप उपस्थित थे। (लखवीर)
डीसी धर्मपाल गुप्ता, एसएसपी हरजीत सिंह व समूह प्रशाशन डी.बीअार अंबेडकर को श्रद्धासुमन भेंट करते हुए।
डाॅ. अम्बेडकर का जन्मदिन मनाया
बरनाला| भगवान वाल्मीकि वेलफेयर और स्पोर्ट्स क्लब शैहना की तरफ से संविधान निर्माता डॉ.. भीमराव अम्बेडकर का जन्मदिन मनाया गया। इस समय क्लब के अधिकारियों ने डाॅ. अम्बेडकर की प्रतिमा पर फूलमालाएं चढ़ाई। विभिन्न स्कूलों के अव्वल आने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस समय चेयरमैन नाजम सिंह फौजी, प्रधान चमकौर सिंह, उप प्रधान गुरजंट सिंह जंटा, प्रेस सचिव हरचेत सिंह भुल्लर उपस्थित थे। (लखवीर)
आंगनबाड़ी सेंटर में डॉ. भीमराव की जयंती पर पोषण दिवस मनाया
लहरागागा| गांव लहल कलां के आंगनबाड़ी सेंटर में डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर पोषण दिवस मनाया गया। इस दौरान बच्चों का भार नापा गया व गर्भवती महिलाओं को पोष्टिक खुराक की जानकारी दी गई। आंगनबाड़ी वर्कर लक्ष्मी देवी व राज रानी ने कहा कि गर्भवती महिलाओं को समय-समय पर डॉक्टरी जांच करवानी चाहिए। हरी सब्जियों का उपयोग करना चाहिए ताकि खुद की व बच्चों की सेहत बनी रहे। (वरिंदर)
संविधान निर्माण में डॉ. भीम राव अंबेडकर का अहम योगदान : डॉ. गुरमीत सिंह
अमरगढ़| डॉ. बीआर अंबेडकर सेवा सोसायटी व दलित भाईचारे की ओर डॉ. भीम राव अंबेडकर के जन्म दिवस पर समारोह कराया गया। इसमें मुख्य प्रवक्ता डॉ. गुरमीत सिंह पटियाला ने कहा कि भारत एक विकासशील देश है। जिसके संविधान निर्माण में डॉ. भीम राव अंबेडकर का अहम योगदान है। उन्होंने दलित समाज को एकजुट रहने की अपील करते हुए कहा कि वह अपने बच्चों को उच्च शिक्षा हासिल करवाए। इस मौके आये मेहमानों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर क्लब प्रधान दविंदर सिंह, मास्टर फकीर सिंह, डॉ. संतोख सिंह, हरिंदर सिंह बिट्टू, रणजीत सिंह, लाल सिंह, राम दयाल, गुरजीत गिल्ल, रूप सिंह, डॉ. पवित्र सिंह आदि उपस्थित थे। (दुगल)
सभी को अंबेडकर के दिखाए मार्ग पर चलने की जरूरत : कुलवंत सिंह
शेरपुर| जमीन प्राप्ति संघर्ष कमेटी व ग्राम पंचायत की ओर से डॉ. भीमराव अंबेडकर का जन्मदिवस गांव धंदीवाल की श्री गुरु रविदास धर्मशाला में मनाया गया। डॉ. अंबेडकर को श्रद्धा के फूल भेंट करते हुए सरपंच कुलवंत सिंह ने कहा कि यदि बाबा साहिब दलितों के हकों के लिए संघर्ष न करते तो दलितों की हालत और भी दयनीय होनी थी। सभी को उनके दिखाए मार्ग पर चलने की जरूरत है। मौके पर राम सिंह, अमरीक सिंह, बलजिंदर सिंह, अवतार सिंह, हरभजन सिंह, बाबू सिंह, दर्शन उपस्थित थे। (शर्मा)