धनौला खुर्द सेंटर में पालन पोषण प्रोग्राम करवाया
बरनाला| धनौला खुर्द गांव के आंगनबाड़ी सेंटर में पोषण अभियान संबंधित प्रोग्राम आयोजित किया गया, जिसमें गांव की गर्भवती महिलाओं ने भाग लिया। सुपरवाइजर कश्मीर कौर के नेतृत्व में महिलाओं को पोषण सेहत संभाल और सफाई संबंधित शपथ दिलाई गई। इस समय 5 साल तक के बच्चों का वजन किया गया। इसके बाद पीएमएसबीवाई के फार्म भरने संबंधी जानकारी दी गई। इस समय आंगनबाड़ी वर्कर हरजीत कौर, मलकीत कौर के अलावा हरदीप कौर, परमजीत कौर, गगनदीप कौर, मनप्रीत कौर, वीरपाल कौर, करणप्रीत कौर, संदीप कौर, रमनदीप कौर, रणजीत कौर भी उपस्थित थे। (लखवीर)