पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गुरुद्वारा तप अस्थान में मनाया खालसा सृजन दिवस

गुरुद्वारा तप अस्थान में मनाया खालसा सृजन दिवस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बरनाला| गुरुद्वारा तप अस्थान प्रधान कौर बरनाला में खालसा सृजन दिवस मनाया गया। इस समय श्री गुरु ग्रंथ साहिब के अखंड पाठ के भोग डाले गए, उपरांत पाई जरनैल सिंह के रागी जत्थे ने गुरबाणी का कीर्तन कर संगत को निहाल किया। इस मौके पर एसजीपीसी मेंबर परमजीत सिंह खालसा ने संगत को खालसा सर्जन दिवस की बधाई दी और बताया कि 13 अप्रेल 1699 को श्री गुरु गोबिंद सिंह जी ने सिखों को खालसा बना कर जात-पात से मुक्त करते हुए जबर, जुल्म खिलाफ लड़ने वाली एक कौम बना दिया था। उन्होंने सभी को अमृत छक कर गुरु ग्रंथ साहिब के लड लगने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर बाबा सुबेग सिंह, बीबी जरनैल कौर भोतना, जरनैल सिंह भोतना, मैनेजर सुमेर सिंह, गुरजंट सिंह सोना, इंस्पेक्टर कुलवंत सिंह, सुखपाल सिंह रुपाणा, अमरजीत सिंह ग्रंथी उपस्थित थी। (लखवीर)

खबरें और भी हैं...