पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • साइकिल सवार मजदूर को कैंटर ने कुचला एक की मौत, एक व्यक्ति घायल; केस दर्ज

साइकिल सवार मजदूर को कैंटर ने कुचला एक की मौत, एक व्यक्ति घायल; केस दर्ज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बरनाला| साइकिल सवार मजदूर को एक कैंटर ने कुचल दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद कैंटर चालक फरार हो गया। घटना में एक साइकिल सवार मजदूर बुरी तरह से घायल हो गया। पुलिस ने घायल मजदूर के बयान के आधार पर अज्ञात कैंटर चालक पर पर्चा दर्ज करके कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। सिटी पुलिस स्टेशन के थानेदार सुरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने लाल कुमार के बयान के आधार पर अज्ञात कैंटर चालक पर पर्चा दर्ज किया है। पुलिस को दिए बयान में उसने बताया कि वह अपने अन्य रिश्तेदार में मेशी कुमार के साथ साइकिल पर सवार होकर नाई वाला रोड से बरनाला की तरफ आ रहा था। जब वह काला महल स्टेडियम के पास पहुंचे तो पीछे से आ रहे एक कैंटर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी इस घटना में मेशी कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वह घायल हो गया। उन्होंने कहा कि पुलिस जल्द ही आरोपी को पकड़ कर कार्रवाई को आगे बढ़ाएगी।

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक चालक की मौत

बरनाला| अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाइक चालक की मौत हो गई, जबकि उस बाइक चालक के साथ जा रहे दूसरे अन्य बाइक चालक को गंभीर चोटें लगी है। पुलिस ने घायल बाइक चालक के बयान पर अज्ञात कार चालक पर पर्चा दर्ज करके कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। यह जानकारी पुलिस स्टेशन तपा के पुलिस कर्मचारी गुरदास सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने गुरविंदर सिंह के बयान के आधार पर अज्ञात कार चालक पर पर्चा दर्ज किया है। पुलिस को दिए बयान में उसने बताया कि वह गांव धोला से पापा की तरफ जा रहे थे। बरनाला से आ रही तेज रफ्तार कार ने नेशनल हाईवे पर उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गए। इस चक्कर में उसके साथ बाइक पर जा रही दूसरे बाइक चालक गुरचरण सिंह की मौके पर मौत हो गई, जबकि वह बुरी तरह से घायल हो गया।

खबरें और भी हैं...