चोरी की बाइक समेत एक गिरफ्तार , रिमांड पर लिया
थाना सिटी की पुलिस ने बाइक चोरी करने के आरोप एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है। एसएचअो शमशेर सिंह ने बताया कि पुलिस के पास गुरिंदर सिंह पुत्र बलदेव सिंह निवासी हमीदी ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि उनकी मोटरसाइकिल 6 अप्रैल को एक पैलेस के बाहर से चोरी हो गई थी। पुलिस ने गश्त के दौरान चोरी हुए उक्त बाइक सहित मनदीप सिंह निवासी राजोआणा कलां जिला लुधियाना को काबू किया। उन्होंने बताया कि आरोपी से पूछताछ के दौरान 3 और मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन का रिमांड हासिल किया है। (लखवीर)
पकड़े गए अारोपी के साथ पुलिस पार्टी।