नशा बेचने के आरोपियों से सब जेल में मोबाइल बरामद
बरनाला| नशा बेचने के आरोप में पकड़े गए दो आरोपियों से सब जेल बरनाला में मोबाइल बरामद हुआ है। एसएचअो शमशेर सिंह ने बताया कि पुलिस ने जेल सुपरिंटेंडेंट गुरप्रीत सिंह की शिकायत पर सुखदेव सिंह व फिरोज पर पर्चा दर्ज किया है। उन्होंने ने कहा जब जेल कर्मचारियों द्वारा उनके बैग की तलाशी ली गई तो उनसे एक काले रंग का सैमसंग का मोबाइल बरामद हुआ जो कि डबल सिम था। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपी नशा बेचने के आरोप में जेल में बंद हैं। उनका केस अदालत में विचाराधीन है। सुखदेव सिंह पर पुलिस स्टेशन तपा में इसी साल पर्चा दर्ज हुआ था,जबकि फिरोज पर महल कला थाने में पर्चा दर्ज है।