कनाडा भेजने का झांसा देकर 3 लाख रुपए ठगे
एक व्यक्ति से कनाडा भेजने का झांसा देकर उससे तीन लाख की ठगी करने के आरोप में पुलिस ने बाप बेटे को नामजद किया है। स्पेशल रिपोर्ट के आधार पर की कार्रवाई पर पुलिस ने सुखविंदर सिंह के बयान के आधार पर अमन सिंह व उसके पिता नेक सिंह पर मामला दर्ज किया है। यह जानकारी पुलिस स्टेशन महल कला के इंचार्ज एसएचओ इनायत खान ने दी। उन्होंने बताया कि सुखविंदर ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि दोनों आरोपी जिले के गांव हरदासपुर में उनसे व उसके साथी अकल जीत से मिले थे। दोनों ने उन्हें बच्चों को विदेश भेजने का झांसा देकर तीन लाख रुपए लिए, लेकिन उसके बाद ना तो रुपए वापस किए और ना ही उनके बच्चों को कनाडा भेजा। उन्होंने कई बार रुपए वापस मांगने की कोशिश की लेकिन वह टालमटोल करते रहे। पुलिस ने उनके बयान के आधार पर जांच की गई जांच के बाद आरोपियों पर पर्चा दर्ज किया है। अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। जल्दी उन्हें गिरफ्तार करके उनके ऊपर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।