मासूम बच्चियों से रेप के विरोध में रोष मार्च आज
बरनाला| जम्हूरी अधिकार सभा की तरफ से 16 अप्रैल को शहर के विभिन्न इलाकों में विशाल रोष मार्च किए जाएंगे। सभी जगह से चलकर रोष मार्च सिविल अस्पताल बरनाला में इकट्ठे होंगे। यहां पर विभकन्न सामाजिक संगठनों की तरफ से विशाल रैली की जाएगी। जानकारी इंकलाब केंद्र पंजाब के प्रधान नारायण दत्त ने दी। उन्होंने बताया कि देश में अराजकता का माहौल फैला हुआ है। देश की बेटियां सुरक्षित नहीं है। क्योंकि बेटियों के साथ घटिया हरकतें करने वाले वह लोग हैं जो सत्ता पर काबिज हैं।