धार्मिक समारोह में 100 लोगों ने किया खूनदान
भदौड|गुरुद्वारा पातशाही छठी में धार्मिक समारोह के दौरान इमरजेंसी ब्लड सेवा भदौड़, ब्लड डोनर सोसायटी बरनाला, पंजाब द्वारा रक्तदान शिविर लगाया गया। इमरजेंसी ब्लड सेवा के प्रधान इकबाल सिंह, सेक्रेटरी बलौर सिंह ने बताया कि इस कैंप में गुरु गोबिन्द सिंह मेडिकल कॉलेज फरीदकोट ब्लड बैंक का स्टाफ पहुंचा व इस कैंप के दौरान डॉक्टर सतिन्दरपाल सिंह बुट्टर द्वारा रिबन काट कर रक्तदान शिविर की शुरुआत की गई। इस अवसर पर गुरु घर में नतमस्तक होने पहुंची संगत ने 100 यूनिट रक्तदान किया गया। इस अवसर पर रक्तदान करने वाले व्यक्तियों को प्रशंसा पत्र व सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। इस मौके पर बिकी शर्मा, रवि, सिमरन, गोल्डी, गुरनैब सिंह, जसवीर सिंह धम्मी, भूरा सिंह कांगड़, नाहर सिंह औलख, ओंकार सिंह बराड़, चरनजीत सिंह खन्ना, गुरुद्वारा साहिब के मैनेजर अमरीक सिंह, कोषाध्यक्ष गुरप्रीत सिंह, सहायक प्रधान अजमेर सिंह, बलौर सिंह आदि उपस्थित थे।(गुरबिंदर)