पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 250 की जांच कर 50 मरीज ऑपरेशन को चुने

250 की जांच कर 50 मरीज ऑपरेशन को चुने

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भक्त मोहन लाल सेवा समिति की तरफ से हर वर्ष की तरह रविवार को शां‍ति हाल रामबाग में 58वां नेत्र जांच कैंप लगाया गया। इसमें सिविल अस्पताल बरनाला के डाॅ. अविनाश बांसल और उनकी टीम की तरफ से 250 के करीब मरीजों की आंखों का चेकअप किया और 50 मरीजों का ऑपरेशन के लिए चयन किया गया। इनकी आंखों के सिविल अस्पताल बरनाला में ऑप्रेशन किए जाएंगे और इन मरीजों के सेवा समिति की तरफ से लैंस डाले जाएंगे। भक्त मोहन लाल सेवा समिति के प्रधान भारत मोदी और महासचिव लक्ष्मण दास ने बताया कि सेवा समिति की तरफ से 1960 से लगातार हर वर्ष आंखों का कैंप लगाया जा रहा है। वहीं रविवार को भी कैंप में पहुंचे मरीजों को दवाएं, चश्में और लैंस आदि सेवा समिति की तरफ से मुफ्त दिए गए हैं। इस दौरान कैंप में पहुंचे मरीजों और उनके वारिसों के लिए लंगर भी लगाया गया। इस समय सेवा समिति के सचिव लाजपत राय, खजांची मंगत राय, उप प्रधान बीरबल दास ठेकेदार, बाबा विपन धरनी, नरिन्दर चोपड़ा, राजिन्दर गार्गी, प्रैस सचिव जगसीर सिंह संधू, विनोद कुमार, वेदा प्रकाश, राकेश कुमार बबलू, क्रम कुमार जिंदल, जीवन कुमार, गोपाल शर्मा आदि सदस्यों ने आए मरीजों की देखभाल की जिम्मेदारी निभाई ।(लखवीर चीमा)

खबरें और भी हैं...