डाॅ. भीम राव अंबेडकर क्लब के सरपरस्त बने सुखविन्दर
बरनाला| कस्बा शैहणा में डॉ. भीम राव अंबेडकर क्लब की मीटिंग हुई, इसकी अध्यक्षता सुखविन्दर सिंह धालीवाल ने की। इस मौके पर नई समिति का चुनाव किया गया, इसमें सरपरस्त सुखविन्दर सिंह धालीवाल, चेयरमैन जोगिन्द्र सिंह, प्रधान रणजीत सिंह गोरा, सीनियर उप प्रधान जसवीर सिंह फौजी को चुना गया है। गुरसेवक सिंह सहोता, गिन्दर सिंह, बलविन्दर सिंह, हरपाल सिंह, मंगल सिंह, जसवंत सिंह, गुरचरन सिंह, दलीप सिंह, कुलविन्दर सिंह, जसवंत सिंह, सरभजोत सिंह, सुखपाल सिंह, सुखविन्दर सिंह को सहायक सचिव चुना गया। हरचेत सिंह भुल्लर को प्रैस सचिव, नाजम सिंह को खजांची चुना गया। वहीं संतोख सिंह, हाकम सिंह, गुरजंट सिंह, गुरमेल सिंह, जगरूप सिंह, सुखदेव खान, विजयपाल, करतार सिंह, बलविन्दर सिंह, दर्शन सिंह, देव सिंह, गुरजंट सिंह और दर्शन सिंह आदि को मेंबर चुना गया।