20 अप्रैल को कालेके में उज्ज्वला पंचायत दिवस मनाया जाएगा
धनौला|केंद्र सरकार की तरफ से महिलाओं को गैस कनेक्शन देने वाली अंत्योदय अन्न योजना शुरू की स्कीम के अंतर्गत भारत गैस एजेंसी धनौला की तरफ से 20 अप्रैल को गांव कालेके में पंचायत उज्ज्वला दिवस मनाया जा रहा है। यह जानकारी जिला नोडल अफ़सर जोगेश द्विवेदी ने भारत गैस एजेंसी धनौला के दफ्तर में दी। उन्होंने बताया कि इस दिन हर गैस एजेंसी द्वारा अपने-अपने एरिये में एससी/एसटी और अंत्योदय अन्न योजना के अंतर्गत आने वाले परिवारों को गैस कनैक्शन बांटे जाएंगे। द्विवेदी ने बताया कि जिला बरनाला में एजेंसियों की तरफ से 100 के करीब यह कनेक्शन बांटे जाएंगे। उन्होंने यह भी बताया कि यह योजना सिर्फ महिलाओं के लिए है जो परिवार इस योजना में आएंगे उनको चुल्ले और गैस की कीमत देनी है, बाकी खाली सिलेंडर, कापी, पाइप और रेगुलेटर सरकार की तरफ से फ्री दिए जा रहे हैं। इस योजना के अधीन आने वाले परिवारों की लिस्टों जल्द ही उन तक पहुंचा दी जाएंगी। इस मौके पर जोगेश द्विवेदी के साथ भारत गैस कंपनी के मालिक रोहन गोयल हनी उपस्थित थे। (सदियोडा)