बीएड में गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज की प्रिया प्रथम
बरनाला| गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज ऑफ एजुकेशन के विद्यार्थियों का बीएड सेशन 2017-18 के तीसरे सेमेस्टर का नतीजा पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला द्वारा घोषित किया गया। प्रिंसिपल रजनीश कामरा और मैनेजिंग डायरेक्टर रविंद्र सिंह चाहल ने बताया कि संस्था की छात्रा प्रिया 88 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम, सुमनप्रीत कौर 87.76 प्रतिशत अंक लेकर दूसरे और रमनदीप कौर तीसरे स्थान पर रही। (लखवीर)
प्रिया ।