पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ‘ग्राम स्वराज अभियान’ का उद्देश्य स्कीमों का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाना : एडीसी

‘ग्राम स्वराज अभियान’ का उद्देश्य स्कीमों का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाना : एडीसी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एडीसी (विकास) प्रवीन कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को भारत सरकार की तरफ से चलाए गए ‘’ग्राम स्वराज अभियान’’ को जिले में सुचारू रूप के साथ लागू करने के लिए संबंधित अधिकारियों के साथ मीटिंग की गई। एडीसी प्रवीन कुमार ने बताया कि 14 अप्रैल से लेकर 05 मई, 2018 तक जिले के गांवों में ग्राम स्वराज अभियान मनाया जा रहा है, जिसका मुख्य मकसद सरकार की तरफ से चलाईं जा रही स्कीमों का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि पंचायत राज मंत्रालय भारत सरकार की तरफ से भेजी गई सूची के अनुसार बरनाला जिले के 7 गांव अमला सिंह वाला, भद्दलवढ्ढ, नाईवाला, धनेर, किरपाल सिंह वाला, पंडोरी और गांव दराका का चयन किया गया है, जिनमें ग्राम स्वराज अभियान दौरान योग्य लाभपात्रों की पहचान करके स्कीमों का बनता लाभ दिया जाएगा।

पंचायत राज मंत्रालय भारत सरकार के डिप्टी सेक्रटरी रविन्द्र सिंह और अंडर सेक्रटरी एक दास ने बताया कि अभियान के अंतर्गत देश भर के 21000 से ज्यादा गांवों में 7 स्कीमें चलाईं जाएंगी, जिसमें उजाला योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, सहज बिजली हर घर योजना सौभाग्य, प्रधानमंत्री जन धन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और मिशन इन्द्रधनुष शामिल हैं। उन्होंने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य सामाजिक सद्भावना को उत्साहित करना, चल रहे प्रोग्रामों पर सुझाव लेना, नई पहल कदमियों में पात्रता बढ़ाना, किसानों की आमदनी दोगुनी करना, रोज़ी-रोटी के मौके बढ़ाना, स्वच्छता अभियान पर जोर देना और पंचायती राज संस्थाअों को मजबूत करना है। इसके अंतर्गत स्वच्छता भारत दिवस 18 अप्रैल, उज्ज्वला दिवस 20 अप्रैल, राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस 24 अप्रैल, ग्राम स्वराज दिवस 28 अप्रैल, आयुष्मान भारत दिवस 30 अप्रैल, किसान कल्याण दिवस 2 मई और आजीविका दिवस 5 मई को जिला बरनाला में मनाए जाएंगे। इस मौके पर जिला शिक्षा अफसर राजवंत कौर, जिला लीड बैंक मैनेजर महेंद्र पाल, सहायक लीड बैंक मैनेजर सतीश सिंगला, जिला भलाई अफसर बलजिंद्र बांसल आदि उपस्थित थे। (लखवीर चीमा)

बरनाला में मंगलवार को एडीसी प्रवीन कुमार अधिकारियों से मीटिंग करते हुए।

खबरें और भी हैं...