चेहरा ढंककर स्कूटर/बाइक चलाने पर पाबंदी
बरनाला| जिला मजिस्ट्रेट धर्मपाल गुप्ता ने जिले की हदूद अंदर पुरुषों द्वारा चेहरा ढंककर वाहन (स्कूटर /मोटरसाइकिल आदि) चलाने पर पाबंदी के आदेश जारी किए हैं। यह पाबंदी उन पुरुषों पर लागू नहीं होगी, जिन्होंने किसी बीमारी या एलर्जी के कारण मेडिकल सुपरविजन में मास्क या कोई ओर चीज पहनी होगी। यह आदेश महिलाअों, साइकिल सवारों और पैदल चलने वालों पर भी लागू नहीं होगा। डीसी ने कहा कि चेहरा ढकने के साथ समाज विरोधी अनसर किसी भी संगीन वारदात को अंजाम देकर पुलिस की पकड़ से बच सकते हैं। यह आदेश14 जून 2018 तक लागू रहेंगे। (लखवीर)