पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 22 तक मांगें न मानने पर सभी कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने की चेतावनी दी

22 तक मांगें न मानने पर सभी कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने की चेतावनी दी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्रामीण विकास और पंचायत विभाग अधीन पिछले 10 वर्षों से मनरेगा में ड्यूटी कर रहे कर्मचारियों ने बीडीपीअो दफ्तर बरनाला में राज्य वित्त सचिव और जिला प्रधान मनसे खान के नेतृत्व में बैठक हुई। बैठक के उपरांत यूनियन ने डीसी धर्मपाल गुप्ता को अपनी मांगों संबंधित ज्ञापन दिया, जिसमें मनरेगा स्कीम अधीन काम करते मुलाजिमों की सैलरी 50 प्रतिशत विस्तार करके दिए जाने की मांग की गई। जिला बरनाला के तीनों ही ब्लाकों में आउट सोर्स एजेंसी के द्वारा जिले भर में रखे मनरेगा मुलाजिमों को मनरेगा स्कीम अधीन ठेके पर दूसरे मुलाजिमों की तरह पहल के आधार पर नियुक्त किया जाए। जिला प्रधान मनसे खां ने कहा कि यदि हमारी मांगे 22 अप्रैल तक न मानी गई तो जिला बरनाला के समूह मनरेगा कर्मचारी 23 अप्रैल को जिला स्तर पर अनिश्चितकालीन समय के लिए काम बंद करके कलम छोड़ हड़ताल पर चले जाएंगे, जिसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। (लखवीर चीमा)

मनरेगा कर्मचारी मांगों संबंधित डीसी से मुलाकात करते हुए।

खबरें और भी हैं...