धूरी| समाजसेवी संस्था परिवर्तन द्वारा स्थानीय सनातन धर्म आश्रम में मा. मोहन सिंह की याद को समर्पित एक खूनदान कैंप लगाया गया। ब्लड बैंक बरनाला तथा रघुनाथ ब्लड बैंक लुधियाना की टीम ने करीब 270 यूनिट खून एकत्रित किया। माता गुजरी नर्सिंग कालेज बबनपुर से रमनदीप कौर के नेतृत्व में 15 वालंटियरों द्वारा अपनी सेवाएं भी दी गई। इस मौके पर रक्तदानी सुंदर सिंह, विजय कुमार, गुरदर्शन सिंह, गुरप्रीत सिंह,जसविंदर कुमार, गुरतेज सिंह, सुरेश राधे, पुनीत गोयल तथा रीतू मौजूद थीं। (टोनी)