पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डेंगू दिवस पर जागरूकता के लिए निकाली साइकिल रैली

डेंगू दिवस पर जागरूकता के लिए निकाली साइकिल रैली

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अंतरराष्ट्रीय डेंगू दिवस पर लोगों को जागरूक करने के लिए एक साइकिल रैली निकाली गईं, जिसको डिप्टी कमिश्नर धर्मपाल गुप्ता ने सिविल सर्जन दफ्तर से हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। इस दौरान डीसी धर्मपाल गुप्ता ने कहा कि डेंगू बुखार एडीज अजिपटी नाम के मच्छर के काटने साथ फैलता है और यह मच्छर साफ खड़े पानी में पैदा होता है। उन्होंने कहा कि इस रैली का मुख्य मंतव्य डेंगू की बीमारी से बचाव के लिए आम लोगों को अधिक से अधिक जागरूक करना है। उन्होंने जिला निवासियों से अपील की कि अपना अास-पास सफाई रखें, इसके अलावा अपने घरों नजदीक पानी खड़े न होने दें या फिर खड़े पानी में हफ्ते में एक बार काला तेल या मिट्टी का तेल डाला जाए। सिविल सर्जन डाॅ. जुगल किशोर ने कहा कि डेंगू की बीमारी के लक्षण तेज बुखार, सिर दर्द, आंखों के पिछले हिस्से में दर्द, मांसपेशियों, जोड़ों में दर्द और उल्टियां आना आदि है। उन्होंने कहा कि ऐसा होने पर तुरंत नजदीक के सरकारी अस्पताल में संपर्क किया जाए, डेंगू का टेस्ट कराया जाए। इस मौके पर एसएमअो डाॅ. जसवीर सिंह अोलख, जिला ऐपोडिमोलोजिस्ट डाॅ. मनीष कुमार, जिला मेडिकल कमिश्नर डाॅ. ज्योति कौशल, वचितर सिंह, सुरजीत सिंह, विनोद कुमार आदि उपस्थित थे। (लखवीर चीमा)

ड्राइंग मुकाबले में महकदीप सिंह प्रथम

बरनाला|सरकारी प्राथमिक स्कूल (लड़के) शैहणा में सेंटर हेड टीचर नरिंदर कुमार के नेतृत्व में नेशनल डेंगू दिवस मनाया गया। नोडल अफसर मोनिका रानी ने बताया कि इस समय बच्चों के भाषण और ड्राइंग मुकाबलों का आयोजन किया गया,जिसमें विशेष तौर पर उपस्थित लछमण सिंह बीपीईअो शैहणा ने संबोधित करते हुए कहा कि डेंगू मच्छर हमेशा साफ पानी पर पैदा होता है, इस लिए अपने आस आसपास, छतों पर, कूलरों में, फ्रिजों में पानी जमा न होने दो। इस ड्राइंग मुकाबले में पहला स्थान महकदीप सिंह, दूसरे स्थान पर रवींद्र सिंह रहे। भाषण मुकाबले में पहला स्थान कुलविंदर सिंह और दूसरा स्थान सुप्रीत सिंह ने हासिल किया। विजेता बच्चों को मेडलों के साथ बीडीपीअो लछमण सिंह, सेंटर हेड नरिंदर कुमार, मोनिका रानी, भरत कुमार, चानण सिंह चीमा ने सम्मानित किया। (लखवीर)

डीसी धर्मपाल गुुप्ता रैली को हरी झंडी देकर रवाना करते हुए।

डेंगू की रोकथाम के लिए विद्यार्थियों ने निकाली साइकिल रैली

तपा|सिविल सर्जन जुगल किशोर अौर एसएमअो तपा डाॅ. राज कुमार के नेतृत्व में सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों की तरफ से लोगों को डेंगू की बीमारी से जागरूक करने के लिए शहर के बाजारों में से साइकिल रैली निकाली गई। इस समय विद्यार्थी हाथों में बीमारी से बचने के लिए लिखे नारे बैनर पकड़े हुए थे। इस मौके पर अस्पताल के महेन्द्र सिंह एसआई, रूप सिंह एसआई, जगदेव सिंह एमपीडब्ल्यू, जसपाल सिंह एसआई, प्रिंसिपल राजिन्दरपाल सिंह, डीपी लखविन्दर सिंह भी शामिल थे। (गर्ग)

बच्चों को घर और आसपास सफाई के लिए किया प्रेरित

बरनाला|मदर टीचर स्कूल में राष्ट्रीय डेंगू दिवस मनाया गया है। इस अवसर पर गुरप्रीत कौर ने डेंगू और चिकनगुनिया के संकेतों और रोकथाम के बारे में भाषण दिया। बच्चों को अपने घर और आसपास के इलाकों को साफ रखने के लिए प्रोत्साहित करें। इस मौके पर प्रिंसिपल अजयपाल जसवाल ने निरोगी रहने के लिए अपने खाने-पीने, रहन-सहन के बारे में प्रेरित किया। (लखवीर)

ड्राइंग मुकाबलों के विजेताओं को सम्मानित करते बीडीपीओ व अन्य।

एडिज नामक मच्छर के काटने से होता है डेंगू बुखार : गुरप्रीत सिंह

सुनाम |सेहत विभाग की ओर से सरकारी मिडल स्कूल में सेहत कर्मचारी गुरप्रीत सिंह की अगुवाई में डेंगू दिवस मनाया गया। इसमें छात्रों को डेंगू बुखार संबंधी जानकारी दी गई। गुरप्रीत सिंह ने कहा कि डेंगू का बुखार मादा एडिज नामक मच्छर के काटने से होता है। जो साफ पानी में पैदा होता है। इस मौके पर जसवीर कौर, पूजा रानी, संगीता, आशीष कुमार आदि उपस्थित थे।

बीजीएस में डेंगू दिवस पर करवाए पोस्टर मुकाबले

भदौड|बाबा गांधा सिंह पब्लिक स्कूल भदौड में नेशनल डेंगू डे मनाया गया, जिसमें बच्चों को डेंगू संबंधित जानकारी दी गई। मनदीप सादिक ने डेंगू बीमारी के कारणों संबंधित और स्वर्णजीत कौर ने डेंगू से बचाव संबंधित बच्चों को जानकारी दी। इस मौके पर डेंगू संबंधित विद्यार्थियों के पोस्टर मुकाबले भी करवाए गए, इसमें विजेता विद्यार्थियों को प्रिंसिपल जोशी, वाइस प्रिंसिपल सुनीता राज और विजय जोशी ने सम्मानित किया। (गुरबिंदर)

पिछले साल जहां डेंगू के केस मिले, वहां अधिक ध्यान दें अधिकारी : डीसी थोरी

संगरूर |डिप्टी कमिश्‍नर घनश्याम थोरी ने सेहत विभाग के अधिकारियों को आदेश दिया है कि सभी अधिकारी तालमेल करके डेंगू, चिकनगुनिया जैसी भयानक बीमारियों के खतरे को ध्यान में रखते हुए जिले के लोगों को बचाव संबंधी जागरूक किया जाए। उन्होंने कहा कि डेंगू और चिकनगुनिया के सभी टेस्ट और इलाज सरकारी अस्पतालों में मुफ्त किये जाते हैं। उन्होंने सेहत विभाग के अधिकारियों को हिदायत की कि पिछले साल जहां कहीं भी डेंगू के केस मिले, वहां विशेष तौर पर लोगों को इन बीमारियों के बचाव संबंधी जागरूक किया जाए। उन्होंने कहा कि डेंगू मच्छर के बचाव संबंधी जिले में बोर्ड लगवाए जाए और पोस्टर छपवा कर लोगों में बांटे जाएं। उन्होंने जिला निवासियों से अपील की कि अपने घरों के कूलर, गमलों और आस-पास को साफ रखें। खड़े पानी में मच्छर पैदा होता है जो कि जानलेवा हो सकता है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन जिले के हर वर्ग के लोगों की अच्छी सेहत के लिए वचनबद्ध है। इस मौके पर सिविल सर्जन डाॅ. मनजीत सिंह ने डेंगू के लक्षणों संबंधी बताया कि तेज बुखार, सिर दर्द, मांस पेशियों में दर्द, चमड़ी पर दाने, आंखों के पिछले हिस्से में दर्द, मसूड़ों और नाक में खून का बहना आदि की सूरत में तुरंत डाक्टरी सलाह लेनी चाहिए। उन्होंने बताया कि डेंगू मच्छर साफ खड़े पानी के स्रोतों में पैदा होता है और यह सिर्फ दिन के समय काटता है। उन्होंने बताया कि डेंगू के बचाव के लिए घर घर जाकर जागरूक करने के लिए 38 टीमों का गठन किया गया है।

नाटक का मंचन कर डेंगू से बचाव की दी जानकारी

बरनाला| एसबीएस स्कूल सुरजीतपुरा में प्रीत इन्दर और रिशु सिंगला की देखरेख में डेंगू दिवस मनाया गया। रिशु सिंगला ने सभी विद्यार्थियों को डेंगू के लक्षण और उसके बचाव के तरीके बताए। अाठवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने नाटक का मंचन कर बच्चों को डेंगू से बचने के बारे में जानकारी दी। इससे अलावा विद्यार्थियों में डेंगू संबंधित ड्राइंग और भाषण प्रतियोगिता करवाई गई। (लखवीर)

खबरें और भी हैं...