पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • केवल के जन्मदिन पर कांग्रेसियों ने सिविल अस्पताल में बांटे फल

केवल के जन्मदिन पर कांग्रेसियों ने सिविल अस्पताल में बांटे फल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुनीश काका की अगुवाई में सिविल अस्पताल में कांग्रेसी फल बांटते हुए।

भास्कर संवाददाता|बरनाला

प्रदेश कांग्रेस के मीत प्रधान केवल सिंह ढिल्लों के जन्मदिन की खुशी में कांग्रेसियों ने सिविल अस्पताल बरनाला में फल बांटे।

ब्लाक प्रधान मुनीश काका की अगुवाई में बड़ी संख्या में कांग्रेसी इक्कठा हुए। इस मौके पर मुनीश काका ने कहा कि केवल सिंह ढिल्लों सिर्फ बरनाला के ही नहीं बल्कि प्रदेश स्तर के नेता है। उन्होंने बरनाला के लोगों से वोट मांगने से पहले ही वो काम कर दिए थे जो यहां से सीएम रहने वाले भी लोग भी नहीं कर सके।

इस मौके पर 300 लोगों को सेब, केले व बिस्किट आदि बांटे गए। इस मौके पर वरूण गोयल, रोहित सिंगला, कांती गर्ग, दीपक बांसल, संजीव कुमार, शिव कुमार, अमीत कुमार आदि हाजिर थे।

खबरें और भी हैं...