शाहकोट चुनाव में जिले के कांग्रेसियों ने थामी प्रचार कमान
बरनाला|जिला प्रधान मक्खन शर्मा की अगुवाई में जिले से गए कांग्रेसियों ने शाहकोट में उपचुनाव की कमान संभाली। कांग्रेस के प्रत्याशी लाडी को जीताने के लिए कांग्रेसी एकजुट होकर मैदान में है। बरनाला के जिला प्रधान मक्खन शर्मा ने कहा कि हाई कमान की तरफ से उनकी ड्यूटी लगाई गई है। जिसके चलते वह अपने प्रत्याशी को जीताने के लिए गए हुए है। उन्होंने कहा कि शाहकोट में कांग्रेस बड़े अंतर से जीतेगी। इस मौके पर उनके साथ हरिंदर चहल, पूर्व एमएलए संदीक आदि मौजूद थे।