गगन के गीत मिर्जा-मोदी पर पाबंदी लगाने की निंदा की
बरनाला|पल्स मंच की तरफ से पंजाबी भवन लुधियाना में करवाई गई नाटकों और गीत-संगीत भरी रात मेंे गगन लोंगोवाल द्वारा पेश की गई कवीशरी मिर्जा-मोदी को यू.ट्यूब द्वारा सब्सकराईब करने पर पाबंदी लगाने की इंकलाबी केंद्र द्वारा निंदा की गई है। इंकलाबी केंद्र पंजाब के प्रधान नारायण दत्त और पल्स मंच के महासचिव कंवलजीत खन्ना ने इस पाबंदी को हटाने की मांग करते कहा कि मामला केवल गीत, कवीशरी पर पाबंदी लगाने तक सीमित नहीं, बल्कि मामला विचार प्रगटाने की आज़ादी छीनने के बराबर है।(लखवीर)