पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • व्यक्ति की तरक्की में पुस्तक की अहम भूमिका : जुझार

व्यक्ति की तरक्की में पुस्तक की अहम भूमिका : जुझार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धूरी |लोगों में वैज्ञानिक सोच के प्रसार और प्रचार के लिए तर्कशील सोसायटी की तर्कशील साहित्य वैन बुधवार को क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों में पहुंची। इस वैन के सरकारी कन्या स्कूल धूरी में पहुंचने के मौके तर्कशील सोसायटी के नेता सुखदेव शर्मा ने पुस्तकों की महत्ता पर प्रकाश डाला और समाज में प्रचलित गैर वैज्ञानिक सोच के खिलाफ डट कर खड़े होने का आह्वान किया। इस मौके पर सोसायटी के संगरूर-बरनाला जोन के संगठन प्रमुख जुझार लोंगोवाल ने कहा कि पुस्तक व्यक्ति की सच्ची साथी होती हैं और किसी की भी तरक्की में अहम भूमिका अदा करती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को वैज्ञानिक सोच अपना कर समाज में फैले भ्रम के अंधकार को दूर करने का संदेश दिया। इस मौके पर प्रिंसिपल वीणा भल्ला ने सोसायटी के इस उद्यम की सराहना करते हुए छात्राओं को साहित्य पढ़ने की प्रेरणा भी दी। इस मौके पर अवतार सिंह ढढोगल, संत सिंह बीहला, राम चंद, ललिता शर्मा आदि मौजूद थे। (अमित जिंदल)

खबरें और भी हैं...