पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मैथ और साइंस विषय का एक भी टीचर नहीं , भदौड़ में 184 में से 145 और महलकलां में 73 में से 60 बच्चे फेल

मैथ और साइंस विषय का एक भी टीचर नहीं , भदौड़ में 184 में से 145 और महलकलां में 73 में से 60 बच्चे फेल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिले के दो सरकारी स्कूलों का दसवीं का रिजल्ट बेहद खराब रहा। इन स्कूलों के मात्र 21 और 18 प्रतिशत बच्चे ही पास हो सके। दोनों स्कूलों में मैथ व साइंस विषयों के अध्यापकों की पोस्टें खाली हैं। जिसे पिछले लगभग पांच सालों से भरा नहीं जा सका। स्कूल कमेटी अपने स्तर पर कुछ इंतजाम करती हैं, लेकिन उसके रिजल्ट नहीं मिल रहे। जिले के सरकारी स्कूल लड़के भदौड़ का रिजल्ट मात्र 21 प्रतिशत व सरकारी स्कूल महलकलां का रिजल्ट मात्र 18 प्रतिशत रहा। महलकलां में अभिभावक स्कूल को ताला लगाने की चेतावनी दे चुके हैं। उन्होंने स्कूल के आगे प्रदर्शन भी किया। जिला शिक्षा अफसर ने अगले सेशन में सुधार की उम्मीद जताई है। हाल ही में पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित किए गए रिजल्ट में भदौड़ के सरकारी स्कूल के 184 में से मात्र 39 बच्चे ही पास हो सके। जबकि सरकारी स्कूल महलकलां के 73 में से 13 बच्चे ही पास हो सके। महलकलां स्कूल कमेटी के चेयरमैन बलौर सिंह ने कहा कि वह दो दिन पहले इस संबंधित प्रदर्शन कर चुके हैं। अगर इस सेशन में कुछ दिनों में सरकार ने यहां पर अध्यापक नहीं भेजे तो वह स्कूल को ताला लगा देंगे। जिसकी जिम्मेदारी सरकारी की होगी। उन्होंने कहा कि तीन साल पहले यहां पर बच्चों की संख्या 460 थी, जो अब घट कर 350 रह गई है। भदौड़ स्कूल की प्रिंसिपल इकवाल कौर ने फोन नहीं उठाया जबकि वहां के एक अध्यापक ने अपना नाम गुप्त रखने की शर्त पर बताया कि स्कूल में ना तो अध्यापक हैं, लेकिन स्कूल में प्रिंसिपल व अध्यापकों के आपसी टशन के कारण स्कूल का माहौल पढ़ने लायक नहीं है। अभिभावक जसवीर सिंह, दलजीत कौर, शमशेर सिंह ने कहा कि स्कूल में पढ़ाई का माहौल ठीक ना रहा तो वह प्रदर्शन करेंगे।

शिक्षा

जिले के दो सरकारी स्कूलों का 10वीं का रिजल्ट खराब, बच्चों के अभिभावकों ने दी स्कूल को ताला लगाने की चेतावनी

भदौड़ महलकलां

विषय कुल पोस्ट खाली पोस्ट कुल पोस्ट खाली पोस्ट

मैथ 6 6 3 3

साइंस 5 5 3 3

लेक्चरर 5 5 4 4

खबरें और भी हैं...