पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ससुराल वाले मैंनू मेरे बच्चियां नाल मिलन नहीं दिंदे, इसलिए मैं दुनिया तो जा रिहा...

ससुराल वाले मैंनू मेरे बच्चियां नाल मिलन नहीं दिंदे, इसलिए मैं दुनिया तो जा रिहा...

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेरे ससुराल वाले मेरे बच्चियां नूं मेरे नाल मिलन नीं दिंदे, इसलिए मैं दुनिया तो जा रिहा हां, इस परिवार नूं सजा दे के मेरे नाल इंसाफ करना। वीरवार दोपहर करीब 2 बजे हंडियाया से धनौला को जाने वाली सड़क के किनारे खेतों में जहर खाने से पहले अपने फोन में की रिकार्डिंग मे यह बात जसपाल सिंह निवासी सनौर (पटियाला) ने कही। 1 मिनट 5 सेकेंड की रिकार्डिंग करके अपने ससुराल पर तंग परेशान करने का आरोप लगा कर उसने जहर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। रिकार्डिंग में पता चलता है कि मृतक अपने ससुराल परिवार से बेहद तंग था।

ससुराल में उसका ससुर, सांस, साला, साली व साली का पति उसे तंग करते थे व उसे उसके बच्चों व प|ी से दूर रहने के लिए मजबूर किया जाता था। जिसके चलते उसने ये कदम उठाया। पुलिस उसके परिजनों के बयान लेने के लिए उनके पटियाला से आने का इंतजार कर रही है। पुलिस ने साफ किया है कि आरोपियों पर पर्चा जल्द दर्ज किया जा रहा है। वहीं घटना के बाद से आरोपी परिवार गायब है। वीरवार दोपहर 2 बजे हंडियाया से धनौला को जाने वाली सड़क के किनारे खेत में करीब 40 साल के व्यक्ति की लाश देख कर लोगों ने पुलिस को फोन किया। इसके बाद पुलिस चौकी हंडियाया के इंचार्ज गुरसिमरनजीत सिंह मौके पर पहुंचे। मौके पर एक पानी का गिलास, एक लिफाफे में सल्फास व एक फोन पड़ा था। एसएचओ सदर कुलदीप सिंह ने बताया कि पुलिस को मोबाइल की चेकिंग के दौरान रिकार्डिंग मिली है।

1 मिनट 5 सेकेंड की रिकार्डिंग में यह कहा...

दोस्तो, फ्रैंड्स मेरी जो परेशानी है बड़े ध्यान नाल सुनो, मैं ससुराल दा सताया होया आम इंसान हां। सिर्फ औरत ससुराल तो तंग नहीं हुंदी, मर्द भी तंग हो सकदा। मेरी परेशानी दा कारण है कि मेरे ससुराल वाले मैंनू तंग करदे ने, मेरी प|ी ते बच्चियां नूं मैंनू मिलन नीं दिंदे। पिछले महीने मेरे बच्चे बीमार हो गए सी। ओहना किहा कि 35 हजार असीं लगाया जदकि ओहना सिर्फ 8 हजार लगाया 22 हजार मैं लगाया। ओह तंग परेशान करदे ने। जिस करके मैं आज अपने आप नूं खत्म करन जा रिहा। (रोते हुए) ताकि ओहना नूं सजा मिल सके। जिस च मेरे ससुर बलवीर सिंह, सांस गुरमेल कौर, साले गुरप्रीत सिंह शामिल है। एक मेरी साली तो उसका घर वाला जो हंडियाया तो है ओह भी साजिश च शामिल है। मेरा घर खराब करदे ने। मैंनू इंसाफ मिलना चाहिदा। चार बजे तक मैं इंतजार करांगा। जे मैनूं इंसाफ मिल गया ता ठीक है नहीं तां मैं सुसाइड कर लूंगा। वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह।

चेतन शर्मा| बरनाला

मेरे ससुराल वाले मेरे बच्चियां नूं मेरे नाल मिलन नीं दिंदे, इसलिए मैं दुनिया तो जा रिहा हां, इस परिवार नूं सजा दे के मेरे नाल इंसाफ करना। वीरवार दोपहर करीब 2 बजे हंडियाया से धनौला को जाने वाली सड़क के किनारे खेतों में जहर खाने से पहले अपने फोन में की रिकार्डिंग मे यह बात जसपाल सिंह निवासी सनौर (पटियाला) ने कही। 1 मिनट 5 सेकेंड की रिकार्डिंग करके अपने ससुराल पर तंग परेशान करने का आरोप लगा कर उसने जहर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। रिकार्डिंग में पता चलता है कि मृतक अपने ससुराल परिवार से बेहद तंग था।

ससुराल में उसका ससुर, सांस, साला, साली व साली का पति उसे तंग करते थे व उसे उसके बच्चों व प|ी से दूर रहने के लिए मजबूर किया जाता था। जिसके चलते उसने ये कदम उठाया। पुलिस उसके परिजनों के बयान लेने के लिए उनके पटियाला से आने का इंतजार कर रही है। पुलिस ने साफ किया है कि आरोपियों पर पर्चा जल्द दर्ज किया जा रहा है। वहीं घटना के बाद से आरोपी परिवार गायब है। वीरवार दोपहर 2 बजे हंडियाया से धनौला को जाने वाली सड़क के किनारे खेत में करीब 40 साल के व्यक्ति की लाश देख कर लोगों ने पुलिस को फोन किया। इसके बाद पुलिस चौकी हंडियाया के इंचार्ज गुरसिमरनजीत सिंह मौके पर पहुंचे। मौके पर एक पानी का गिलास, एक लिफाफे में सल्फास व एक फोन पड़ा था। एसएचओ सदर कुलदीप सिंह ने बताया कि पुलिस को मोबाइल की चेकिंग के दौरान रिकार्डिंग मिली है।

बयान के आधार पर होगी कार्रवाई : एसएचओ

पुलिस स्टेशन सदर के एसएचओ कुलदीप सिंह ने कहा कि पुलिस ने मृतक के मोबाइल की रिकार्डिंग कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने कहा मृतक के परिजन पटियाला में रहते है। उनके वहां से आते ही उनके बयान के आधार पर रिकार्डिंग में आए लोगों के बयान के आधार पर अत्म हत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में पर्चा दर्ज करके कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक जसपाल सिंह निवासी सनौर (पटियाला) के बरनाला में ससुराल था। वह यहीं पर किराए के मकान में रहता था व सीसीटीवी लगाने का काम करता था।

शव को खेत से उठाती पुलिस।

आखिरी 15 सेकेंड का सच तलाशने में जुटी पुलिस|1 मिनट 5 सैकेंड की रिकार्डिंग के आखरी 15 सेकेंड में जसपाल सिंह ने कहा कि मैं शाम चार बजे तक इंतजार करूंगा। अगर मुझे इंसाफ ना मिला तो मैं आत्महत्या कर लूंगा। पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी है कि उसने आखिरी समय में किससे बात की या अपने ससुराल परिवार से प|ी व बच्चों को मिलने की मांग रखी। जिसे वो शाम चार बजे तक इंसाफ मिलने की बात कह रहा है। लेकिन उसने दोपहर 2 बजे ही आत्महत्या कर ली।

खबरें और भी हैं...