बरनाला| अज्ञात चोरों द्वारा घर में घुस बुजुर्ग महिला को बांधकर घर के कमरों में छानबीन कर 76000 की नकदी चोरी कर फरार हो गए। घटना से पीड़ित बलदेव सिंह पुत्र विचित्र सिंह निवासी बाजाखाना रोड बरनाला ने बताया कि वह सुबह 4 बजे के करीब सैर करने के लिए गया था। उसकी बुजुर्ग प|ी घर में सोए हुए थे तभी दो अज्ञात व्यक्तियों द्वारा घर में घुस उसकी प|ी को बांध दिया गया व घर में कमरों की छानबीन कर 76 हजार की नकदी चोरी कर ली गई। जब वह वापस आया तो देखा कि घर में सामान इधर उधर बिखरा पड़ा है। इससे पहले भी एक जनवरी 2017 में उनके घर में चोरी हुईथी। थाना सिटी के प्रभारी गुरवीर सिंह ने कहा कि उनके द्वारा अज्ञात व्यक्तियों पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।(लखवीर)