श्री बद्रीनाथ धाम में श्रद्धालुओं के लिए लगाया लंगर।
श्री बद्रीनाथ अाने वाले श्रद्धालुओं के लिए लगाया भंडारा
भास्कर संवाददाता| बरनाला
श्री बद्रीनाथ विशाल सेवा मंडल बरनाला द्वारा शहर निवासियों के सहयोग से श्री बद्रीनाथ धाम में 14वां विशाल भंडारा एक महीने के लिए कर दिया है। मंडल के अमन मित्तल ने बताया कि इस भंडारे के लिए बरनाला से राशन सामग्री से दो ट्रक लाए गए हैं। यह भंडारा 15 मई से 15 जून तक लगातार एक महीने के लिए श्री बद्रीनाथ अाने वाले श्रद्धालुओं के लिए लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस भंडारे ने श्रद्धालुओं के लिए जहां खाने के लिए विभिन्न प्रकार के व्यंजन बनाए जाएंगे, वहीं उन्हें मेडिकल सहूलियत भी मुफ्त मुहैया करवाई जाएगी। इसके अलावा श्रद्धालुओं के रहने के लिए धर्मशाला की नवनिर्माण किया गया है, जिसके उद्घाटन समय 1 जून को मद भागवत कथा सप्ताह शुरू होगी अौर 7 जून को कथा का समाप्त किया जाएगा।
इस समय सेवा मंडल के प्रधान हरीश जिंदल, संयोजक पंडित शिव कुमार गौड़, गिरधारी लाल सोहल, रमल सोहल, अमन मित्तल (मित्तल ज्वैलर्स), शाम लाल चौधरी, मनदीप मित्तल, विकास बांसल बंटी, चंदन मोहन, प्रदीप आदि उपस्थित थे।(कपिल गर्ग)