बरनाला| वाईएस पब्लिक स्कूल हंडियाया द्वारा तीसरी से पांचवीं कक्षा के विद्यार्थियों का लुधियाना के एफ-2 रेसवे एडवेंचर व स्पोर्ट्स में कोआर्डिनेटर मधु जेठी के नेतृत्व में टूर लगाया गया। पीआरओ जतिन्द्रजीत सिंह ने बताया कि इस टूर में लगभग 120 विद्यार्थी गए। उनके साथ कोआर्डिनेटर व अध्यापक नवदीप, सविता, सरिता, मनीशा व ललित आदि भी शामिल थे। टूर दौरान विद्यार्थियों ने रेसिंग व बाइक राइडिंग करते हुए खूब मनोरंजन किया। इसके पश्चात विद्यार्थियों ने पिंन बाल, राइफल सूट व वाटर पार्क का खूब आनंद लिया। विद्यार्थियों के लिए डांस का भी प्रबंध किया गया था, जिस ने खूब समां बांधा। (दीपक गर्ग)