पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कृषि विभाग ने मूंग की फसल संबंधित प्रदर्शनी लगाई

कृषि विभाग ने मूंग की फसल संबंधित प्रदर्शनी लगाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मूंग की फसल सबंधित लगाई प्रदर्शनी दौरान अधिकारी।

भास्कर संवाददाता| हंडियाया

कृषि विज्ञान केंद्र हंडियाया द्वारा डाॅ. प्रह्लाद सिंह तंवर एसोसिएट डायरेक्टर के नेतृत्व में बरनाला जिले के विभिन्न गांवों में किसानों के खेतों में मूंग की दाल की काश्त को बढ़ाने के लिए प्रदर्शनी लगाई गई। डाॅ. हरीश कुमार और कृषि विज्ञान केंद्र की टीम ने गांव धनौला खुर्द में किसान के खेत में लगी प्रदर्शनी का दौरा किया। डाॅ. हरीश कुमार वर्मा ने बताया कि मूंग की दाल की काश्त करके खेती में विभिन्नता लाई जा सकती है। किसान इससे अधिक लाभ और मिट्टी की सेहत को सुरक्षित रख सकते हैं। के वीके की टीम ने मूंग की दाल की फसल में तंबाकू कीट की रोकथाम के लिए 150 मिलीलीटर रीमोन 10 ईसी को 100 लीटर पानी में घोल कर छिड़काव करने की सलाह दी।(लखविंदर)

खबरें और भी हैं...