गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज ऑफ नर्सिंग बरनाला में विश्व नर्सेज डे मनाया गया। सभी विद्यार्थियों ने नरसिंग मोढ़ी फ्लोरेंस नाइटेंगल को श्रद्धांजलि भेंट की। सिविल सर्जन डॉ. जुगल किशोर, डॉ. ज्योति कौशल और डाॅ. रसविंदर सिंह ने विशेष तौर पर शिरकत की। कॉलेज के चेयरमैन सुदागर सिंह चाहल और मैनेजिंग डायरेक्टर लविंद्र सिंह चहल के सभी विद्यार्थियों को नर्सेज डे की बधाई दी अौर बच्चों को मेहनत करने और अपने पेशे में माहिर बनने के लिए प्रेरित किया।
प्रिंसिपल डॉक्टर राजवीर कौर धालीवाल ने विद्यार्थियों को सख्त मेहनत करने और नर्सिंग के पेशे को लोग भलाई व मानवता की सेवा के लिए इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित किया। इस समय शिक्षा क्षेत्र में बढ़िया पोजीशन हासिल करने वाले विद्यार्थियों का इनाम बांट समारोह भी आयोजित किया गया अौर मेहमानों व कॉलेज स्टाफ ने सम्मानित किया। इस समय वाइस प्रिंसिपल एसपी सिंह, रणजीत सिंह, जितेंद्र कुमार, गुरप्रीत कौर भी उपस्थित थे। (लखवीर)
बढ़िया अंक लेने वाले विद्दार्थियों का सम्मान करते हुए।