बरनाला में बच्चों का इलाज करतीं डाॅक्टर।
भास्कर संवाददाता| बरनाला
सरकार द्वारा चलाए जा रहे राष्ट्रीय बाल स्वास्थ कार्यक्रम (आरबीएसके) अधीन अप्रैल-2018 महीने में जिला के स्कूलों में पढ़ रहे 125 विद्यार्थियों का मुफ्त इलाज करवाया गया। डिप्टी कमिश्नर बरनाला धर्मपाल गुप्ता ने बताया कि इस प्रोग्राम अधीन 30 विभिन्न बीमारियों जैसे जन्मजात नुक्स, शारीरिक कमियों, बचपन की बीमारियों और वृद्धि में देरी जैसी बीमारियों की पहचान के लिए जिले से 11,951 बच्चों का मुफ्त मेडिकल चेकअप करवाया गया। सिविल सर्जन डाॅ. जगल किशोर ने बताया कि जिले में आरबीएसके आयुर्वेदिक मेडिकल अफसरों की विभिन्न टीमों द्वारा कुल 131 आंगनबाड़ी सेंटरों और 33 स्कूलों में विद्यार्थियों की जांच की गई, जिनमें 6,688 आंगनबाड़ी बच्चों और 5,263 सरकारी और सरकारी-सहायता प्राप्त स्कूली बच्चों की जांच की गई। इस जांच मुहिम में सात बच्चे जन्मजात दिल की बीमारियों से पीड़ित थे, जिनमें से चार बच्चे फरीदकोट में मुफ्त इलाज अधीन हैं। उन्होंने बताया कि बाकी रहते तीन बच्चों का दिल का ऑपरेशन फोर्टिस अस्पताल मोहाली में जून महीने में मुफ्त इलाज करवाया जाएगा। इसके साथ ही डाॅ. जुगल किशोर ने बताया कि 112 बच्चों का कुछ ओर बीमारियों के लिए सरकारी मेडिकल कालेज पटियाला और फरीदकोट, सिविल अस्पताल बरनाला, धनौला, तपा और महल कलां में मुफ्त इलाज करवाया गया है। उन्होंने बताया कि आरबीएसके टीमों द्वारा बच्चों को शरीर की सफाई और संभाल करने, साफ सुथरा भोजन खाने, आइरन-फोलिक की गोलियां खाने और मच्छरों से बचने के लिए सावधानियां रखने संबंधित भी शिक्षा दी जाती है। (लखवीर)
दिल की बीमारियों से पीड़ित 4 बच्चे उपचाराधीन