सामाजिक समरसता मंच बरनाला के शहरी प्रधान डॉ. राजीव शर्मा के नेतृत्व में शहर निवासियों दोबारा एसडी कॉलेज नजदीक गंदे पानी की निकासी संबंधित सड़क के बीचो-बीच लगी मोटर को हटवाने संबंधित प्रदर्शन करने के उपरांत डीसी धर्मपाल गुप्ता को ज्ञापन सौंपा गया। इस समय डॉ. राजीव शर्मा, बिल्लू सिंह और दिनेश कुमार ने बताया कि एसडी कॉलेज के रेलवे फाटक नजदीक पिछले 5 वर्षों से सीवरेज बोर्ड द्वारा लगाई गई गंदे पानी की निकासी की मोटर को उठवाने संबंधित लंबे समय से शहर निवासियों द्वारा सीवरेज बोर्ड, जिला प्रशासन से मांग की जा रही है परंतु प्रशासन द्वारा इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। सुखविंदर सिंह भंडारी ने कहा कि इस सड़क के बीचो-बीच लगी इस मोटर कारण जहां कई हादसे घट चुके हैं ,वहां जहां से पैदा हो रही बदबू के कारण दुकानदारों राहगीरों को बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।
उन्होंने कहा कि आज इस मोटर को हटवाने संबंधित जहां डीसी बरनाला को ज्ञापन सौंपा गया है, वहां कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू को भी पत्र लिखा गया है। उन्होंने कहा कि यदि इस मोटर को जल्द ना हटाया गया, तो वह संघर्ष करने के लिए मजबूर होंगे, जिसकी जिम्मेदारी सीवरेज बोर्ड और जिला प्रशासन की होगी। इस मौके पर राजेश भूटानी, तरसेम लाल, हरभजन सिंह, प्रवीण बबली, तेजेंद्र सिंह, सुखविंदर सिंह रंगिया, राजेंद्र प्रसाद, विजे गर्ग, एमके गर्ग, हरप्रीत गग्गी, डॉ. रवि बंसल, राकेश कुमार, महेंद्रपाल, दीपक जिंदल एडवोकेट, मनीष बंसल भी उपस्थित थे। (लखवीर चीमा)
डीसी दफ्तर समक्ष प्रशाशन खिलाफ नारेबाजी करते शहर निवासी।
बैंक की पार्किंग न होने पर ड्राइवरों ने की नारेबाजी
भदौड़| कस्बा भदौड़ में देखा जाए तो किसी भी बैंक के पास स्कूटर, कार आदि पार्किंग के लिए कोई वयवस्था नहीं है, लेकिन एसबीआई की शाखा बस स्टैंड में होने के कारण बैंक के अधिकतर ग्राहक अपने दो पहिया व चार पहिया साधन बैंक के बाहर बस स्टैंड में खड़े कर जाते हैं, जिससे बस स्टैंड का लगभग तीस प्रतिशत हिस्सा पार्किंग से भर जाता है। नाराज टैक्सी ड्राइवर अमरजीत सिंह, नाथी सिंह, बुधू सिंह, गेली, शामा आदि ने आज बैंक प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए रोष व्यक्त किया इसके अलावा उन्होंने कहा कि हम कई बार अपने स्तर पर भारतीय स्टेट बैंक के मैनेजर से बिनती की है कि बैंक के अंदर जो काफी जगह पड़ी है वहां पार्किंग के लिए लोगो को सुविधा दी जाए। भारतीय स्टेट बैंक शाखा भदौड़ के मैनेजर अभिषेक अपमान्यु ने कहा कि लोग स्वइच्छा से अपने वाहन बस स्टैंड में खड़े करते हैं।