पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नशे के खात्मे के लिए सरकारी कर्मचारी ‘डैपो’ मुहिम में प्रशासन की सहायता करें : डीसी

नशे के खात्मे के लिए सरकारी कर्मचारी ‘डैपो’ मुहिम में प्रशासन की सहायता करें : डीसी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नशे के खात्मे के लिए चलाई जा रही मुहिम के तहत एडीसी संदीप कुमार ने डीसी धर्मपाल गुप्ता के नेतृत्व में सरकारी कर्मचारियों को ट्रेनिंग दी। डीसी धर्मपाल गुप्ता ने बताया कि नशे के खात्मे के लिए जिले के गांवों में सार्थक स्वीकृति मिल रही है और हजारों की संख्या में नागरिकों ने डेपो वालंटियर के तौर पर नाम दर्ज करवाया।

डीसी गुप्ता ने अधिकारियों और कर्मचारियों को हिदायत की कि सरकार के इस प्रोग्राम की सफलता के लिए सक्रिय भूमिका निभाई जाए। उन्होंने कहा कि जिले को मुकम्मल तौर पर नशा मुक्त करने के लिए लोगों को भी सहयोग के लिए आगे आना चाहिए। ट्रेनिंग के दौरान एडीसी संदीप कुमार ने कहा कि नशे के शिकार हो चुके व्यक्तियों का नशा छुड़वाने के लिए उनके साथ विनम्रता भरा व्यवहार कर प्रेरित करना चाहिए। (लखवीर चीमा)

बैठक

अधिकारी और कर्मचारी प्रोग्राम की सफलता के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं

डिप्टी कमिश्नर धर्मपाल गुप्ता अधिकारियों को संबोधन करते हुए.

खबरें और भी हैं...