अज्ञात कैंटर की टक्कर लगने से बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। थाना सदर के हवलदार हाकम सिंह ने बताया कि चमकौर सिंह पुत्र नछत्तर निवासी सेखा (30) बाइक पर सवार होकर बरनाला से अपने गांव सेखा जा रहा था तो गांव सेखा के नजदीक पहुंचने पर पीछे से कैंटर की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल पर सवार चमकौर सिंह की मौके पर मौत हो गई।
कैंटर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात कैंटर चालक पर केस दर्ज करके व कैंटर को अपने कब्जे में लेकर अगली कार्रवाई शुरु कर दी गई है। गौर हो कि मृतक चमकौर सिंह के दो बच्चे जिनमें एक की आयु 5 वर्ष व दूसरे की आयु 9 वर्ष है। (लखवीर)