पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वायरल हुई नारायण दास की वीडियो के खिलाफ सिख संगठनों ने कार्रवाई को लेकर डीसी को सौंपा ज्ञापन

वायरल हुई नारायण दास की वीडियो के खिलाफ सिख संगठनों ने कार्रवाई को लेकर डीसी को सौंपा ज्ञापन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्री गुरु ग्रंथ साहिब अौर सिखों के पांचवे गुरु के खिलाफ अपशब्द बोलने वाले नारायण दास की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सिख संगठनों ने रोष में उक्त व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई के लिए डीसी को ज्ञापन सौंपा, जबकि एसएसपी को शिकायत दर्ज करवाई गई है। शिरोमणि अकाली दल 1920, भाई घनैया सेवा सोसाइटी, यूनाइटेड सिखज द्वारा डीसी धर्मपाल गुप्ता को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। भोला सिंह राजगढ़ जिला प्रधान अकाली दल 1920 द्वाार एसएसपी हरजीत सिंह को लिखित शिकायत देकर नारायण दास खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। भोला सिंह ने कहा कि नारायण दास ने गुरु साहिबान के खिलाफ बोल कर सिखों की धामिक भावना को अाहत किया है, जिस कारण उसके खिलाफ पर्चा दर्ज किया जाए, जिस संबंधी उन्होंने एसएसपी बरनाला को लिखित शिकायत दर्ज करवाई है। उन्होंने कहा कि नारायण दास कहां कि रहने वाला है, इसका कोई पता नहीं चल पाया है,परंतु पुलिस इसको ढूंढ कर कार्रवाई करे।

(लखवीर चीमा)

सिख संगठन एसएसपी हरजीत सिंह को शिकायत पत्र देते हुए।

क्या है पूरा मामला ?| भोला सिंह राजगढ़, भाई घनैया सेवा सोसायटी के परमजीत सिंह खालसा, यूनाइटेड सिख के गुरप्रीत सिंह ने कहा कि एक संत नारायण दास द्वारा अपने यूट्यूब चैनल गुरबाणी मींस पर एक वीडियोे डाली गई, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इस वीडियो में नारायण दास ने गुरु अर्जन देव जी पर आरोप लगाए कि उन्होंने भक्त कबीर जी, भक्त नामदेव जी अौर भक्त रविदास जी की गुरबाणि को तोड़-मरोड कर श्री गुरु ग्रंथ साहिब में दर्ज की है। इसके अलावा उक्त नारायण दास ने गुरु अर्जन देव जी की हुई शहीदी का कारण भी इसी को बताया है कि भक्तों का बाणी के साथ छेड़छाड़ करने कारण उन्हें शहीद किया गया।

मामले की जांच कर कार्रवाई करेंगे : एसएसपी

एसएसपी हरजीत सिंह ने कहा कि इस संबंध में उनके पास लिखित शिकायत पहुंच गई, जिस संबंधित पुलिस द्वारा जांच की जा रही है अौर बनती कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं...