पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • तीन माह में पूरा होगा धनौला रोड, एक लाख की आबादी को होगा फायदा

तीन माह में पूरा होगा धनौला रोड, एक लाख की आबादी को होगा फायदा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रदेश कांग्रेस के मीत प्रधान केवल सिंह ढिल्लों द्वारा कुछ दिन पहले किए उद्घाटन के बाद धनौला रोड का काम तेजी से शुरू हो गया है। 30 अगस्त से पहले यह काम पूरा हो जाएगा, जिससे शहर की एक लाख से अधिक की आबादी को फायदा होगा। धनौला रोड का काम शुरू होने के साथ ही पिछले कई साल से सुस्त पड़े प्रॉपर्टी के दामों में उछाल आया है। जिससे प्रॉपर्टी डीलरों के साथ-साथ इस काम में पिछले डेढ़ दशक से रुपए फंसा कर बैठे लोगों के चेहरे पर भी खुशी है। प्रदेश कांग्रेस के मीत प्रधान केवल सिंह ढिल्लों के सियासी सचिव गुरजीत सिंह बराड़ ने बताया कि इस काम को वह अपनी देख रेख में पूरा करवाएंगे। सरकार द्वारा निर्धारित नक्शे के अनुसार सड़क तीन लेयर में बनेगी। पहली लेयर में मोटा पत्थर डाला जाएगा। दूसरी लेयर में बारीक बजरी डाली जाएगी। तीसरी लेयर में उसके उपर तारकोल डालकर उसे पूरा किया जाएगा। यह रोड नेशनल हाईवे की तर्ज पर बन रही है, जिससे भारी वाहन गुजरे तो भी इसे कोई नुकसान नहीं होगा। उन्होंने कहा कि रोड के दोनों तरफ ड्रेन बनेंगे। इन कामों में किसी भी किस्म की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। (दीपक गर्ग)

विकास

निर्धारित नक्शे के अनुसार सड़क तीन लेयर में बनेगी, भारी वाहन भी गुजरे तो नहीं होगा कोई नुकसान

धनौला रोड पर शुरू हुए काम के लिए लगा रोडी का ढेर।

प्रॉपर्टी के दामों में अभी से आया उछाल

पहले अंडरब्रिज का काम पूरा होने व उसके बाद धनौला रोड का काम तीन महीने के भीतर पूरा होने की आस से प्रापर्टी के दाम में उछाल आया है। करीब डेढ़ दशक पहले तक प्रापर्टी के काम में मजबूती थी, लेकिन बीते वर्षों से ये धंधा मंदे की मार में है। लेकिन धनौला रोड पर करीब एक दर्जन नगर, तीन कॉलोनियां, कई स्कूल हैं। पहले रोड टूटी होने व धनौला फाटक के कारण लोग इस रोड से गुजरने से डरते थे, लेकिन अब शो रूम मार्केट इस रोड पर बन रहे हैं। जिसके चलते प्रॉपर्टी में उठाल आ रहा है। प्रापर्टी डीलर राजेश राजू ने कहा कि धनौला रोड पर आने वाले दिनों में दाम बढ़ने की संभावना है। जिसके चलते सभी ग्राहक अपना इस तरफ रूख कर रहे हैं।

इस साल के भीतर और भी ऐसे प्रोजेक्ट आएंगे : ढिल्लों

प्रदेश कांग्रेस के मीत प्रधान केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि इस साल ऐसे और भी प्रोजेक्ट आएंगे,जो वादे उन्होंने चुनाव से पहले किए थे वह हर हाल में पूरे किए जाएंगे। पिछली सरकार के समय सिर्फ विकास की बातें होती थी, अब विकास की लोगों को परिभाषा समझ आ रही है।

खबरें और भी हैं...