थाना सीटी की पुलिस द्वारा दो लुटेरों को चोरी के वाहनों समेत काबू कर मामला दर्ज किया गया है।
एसएचअो गुरबीर सिंह ने बताया कि दोपहर करीब 2 बजे पुराना सिनेमा नजदीक दो मोटरसाईकल सवार लुटेरे सतीश कुमार गोयल से मायस्ट्रो स्कूटी छीन कर फरार हो गए, जिनका पीछा करते हुए पुलिस पार्टी ने उनको 25 एकड़ चौक नजदीक काबू कर लिया। काबू किए उक्त आरोपियों की पहचान संदीप सिंह और काला सिंह के तौर पर हुई है।
एसएचअो गुरबीर सिंह ने बताया कि उक्त आरोपियों से छीनी गई स्कूटी और एक चोरी का मोटरसाइकिल बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि दोनों लुटेरों को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया गया है। इस समय थानेदार महेंदरपाल सिंह बाबा, मुंशी रणजीत सिंह, बूटा सिंह समेत पुलिस पार्टी भी उपस्थित थी। (लखवीर चीमा)