पुलिस चौकी पक्खो कैंचियों की पुलिस की तरफ से दो मोटरसाइकिल चोरों को काबू किया गया है। चौकी इंचार्ज जसवीर सिंह ने बताया कि गांव बखतगढ़ में लगाए नाके के दौरान दो व्यक्तियों को मोटरसाइकिल चोरी के अारोप में गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि नाके के दौरान दो शकी युवकों रमनदीप सिंह और राहुल को रोक कर पूछताछ की तो उन्होंने एक मोटरसाइकिल और एक मोबाइल चोरी करने का अारोप स्वीकार किया। चोरों ने यह मोटरसाइकिल सिविल अस्पताल बरनाला से चोरी किया है। पुलिस ने उक्त चोरों के खिलाफ मामला दर्ज करके आगे वाली कार्रवाई शुरू कर दी है। (लखवीर)