विदेश भेजने के नाम पर Rs.6.15 लाख ठगे, 6 लोगों पर केस दर्ज
विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने के आरोप में थाना सिटी बरनाला की पुलिस ने 6 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। थाना सिटी के एसएचओ गुरबीर सिंह ने बताया कि राजवीर सिंह पुत्र महेंद्र सिंह बरनाला ने शिकायत दर्ज करवाई है कि वह अपने पुत्र रणदीप सिंह और लड़की हरसिमरत कौर को पढ़ाई के लिए विदेश भेजना चाहता था, जिस संबंधित अखबार में विज्ञापन पढ़कर उसने वीजा काउंसलिंग सेंटर पटियाला के मालिक गुरप्रीत सिंह के साथ बात की, जिन्होंने उसके बच्चों को विदेश भेजने की पूरी गारंटी दी। शिकायतकर्ता राजवीर सिंह ने बताया कि उसने प्रोसेसिंग फीस 50,000 रुपए एजेंट गुरप्रीत सिंह के खाते में डलवा दिए और 25000 रुपए का चेक दिया। इसके अलावा कुल 6 लाख 15 हजार उक्त एजेंट को दिए गए। परंतु ना तो बच्चों को विदेश भेजा और न ही उनके पैसे वापस किए गए। एजेंट ने सिर्फ 2 लाख 74 हजार रुपए वापस किए, बाकी नहीं किए। पुलिस ने राजवीर सिंह के बयान पर आरोपी गुरप्रीत सिंह सानीपुर (फतहगढ़ साहिब), सरगी मान, रणजीत सिंह, संत सिंह, नवजोत सिंह, हरविंदर सिंह (पटियाला) पर पर्चा दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। (लखवीर चीमा)