महलकलां में दिनदहाड़े किसान से Rs.3 लाख लूटे
बरनाला| जिले के कस्बा महलकलां में दिनदहाड़े एक किसान से तीन लाख रुपए लुटेरे लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने अज्ञात लुटेरों पर पर्चा दर्ज कर लिया है। गांव छीनीवाल कलां के किसान जोगिंदर सिंह महलकलां की एसबीआई बैंक से अपनी लिमिट के तीन लाख रुपए निकाल कर लाए थे। बैंक के बाद किसान अपने पैसों को बाइक पर लेकर पेट्रोल डलवाने चला गया और रास्ते में सब्जी वाली दुकान पर रुक गया और पैसों का थैला बाइक पर ही छोड़ दिया। इस उपरांत पीछे से एक गाड़ी सवार लुटेरे आए और बाइक से पैसों का बैग उठाकर फरार हो गए। थाना महल कलां के एसएचओ संजीव सिंगला ने बताया कि कार लुटेरे किसान के पीछे बैंक से ही लगे हुए थे। सीसीटीवी में एक सफेद रंग की काले शीशे वाली बिना नंबर कार की तस्वीर कैद हो गई है। (लखवीर)