गणेश मंदिर में भगवती जागरण कराया
जागरण दौरान माता का गुणगान करते हुए भक्तजन।
बरनाला| श्री गणेश धाम मंदिर श्री गुरु तेग बहादुर नगर हंडियाया रोड बरनाला में मंदिर प्रबंधक समिति द्वारा छठा विशाल जागरण करवाया गया। माता कर्मजीत देवा चिंतपूर्णी मंदिर(बब्बर वाले कोठे) द्वारा ज्योति प्रचंड की गई। जागरण पूजा जितेंद्र गोयल ने की। प्रसिद्ध भजन गायक विक्रम राठौर ने माता का गुणगान किया। इस समय माता का भंडारा भी चलाया गया। जागरण में बड़ी संख्या में पहुंचकर भक्तों ने माता का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मौके पर भीमसेन गोयल, जसवंत राय गोयल, पुनीत जैन, जितेंदर बब्बी, धर्मपाल, विकास गोयल, हरगोपाल, भूषण कुमार, सुनील जैन, सुरेश सिंगला, राकेश गोयल, एडवोकेट दीपक जिंदल, सुखविंदर भंडारी उपस्थित थे। (कपिल गर्ग)