- Hindi News
- National
- हमें गुरु साहिबानों की कुबार्नियां व उनकी शिक्षाओं पर अमल करना चाहिए : गोबिंद
हमें गुरु साहिबानों की कुबार्नियां व उनकी शिक्षाओं पर अमल करना चाहिए : गोबिंद
भास्कर संवाददाता|हंडियाया(बरनाला)
गुरुद्वारा गुरुसर बादशाही नौवीं हंडियाया में मंगलवार को एसजीपीसी प्रधान गोबिंद सिंह लौंगोवाल ने गुरुद्वारा साहिब की दर्शनीय ड्योढ़ी का नींव पत्थर रखा। लौंगोवाल ने कहा कि श्री गुरु तेग बहादर साहिब जी ने हिंद धर्म की रक्षा व मानवता की आजादी के लिए कुबार्नियां दी है। आज के दौर में हमें गुरु साहिबानों की कुबार्नियां व उनकी शिक्षाओं पर अमल करना चाहिए। उन्होंने कहा कि गुरु साहिबान द्वारा हंडियाया की इस पावन धरती पर भी अपने चरन डाले गए। उन्होंने कहा कि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी अपने अधीन धार्मिक संस्थानों व शैक्षणिक संस्थाओं की संभाल के लिए विशेष रणनीति पर काम कर रही है। जिस अधीन धर्म प्रचार के लिए गुणी ज्ञानी रागी, ढाडी व ग्रंथी सिंह भरती किए जाएंगे व शैक्षणिक संस्थानों में उच्च कोटि के शैक्षणिक माहिरों की नियुक्ति की जाएगी। इस अवसर पर गांव की संगत द्वारा लड़कियों का कॉलेज बनाने की मांग बारे भाई लौंगोवाल ने कहा कि इस संबंधी एक कमेटी बनाई जाएगी, जिसके सर्वे के बाद हंडियाया में शिरोमणि कमेटी द्वारा लड़कियों का काॅलेज खोलने के बारे फैसला किया जाएगा। इस अवसर पर उपस्थित बड़ी संख्या गांव निवासियों द्वारा लड़कियों के कालेज के लिए अपेक्षित जमीन देने बारे भी कहा गया। उन्होंने कहा कि शिरोमणि कमेटी अपने अधीन चल रही शैक्षणिक संस्थाओं के सुधार के लिए वचनबद्ध है। इस अवसर पर भाई गोबिंद सिंह लौंगोवाल ने 5 प्यारों के नेतृत्व में गुरुद्वारा साहिब की दर्शनीय ड्योढ़ी का नींव पत्थर भी रखा, जिसके निर्माण की सेवा बाबा बचन सिंह जी दिल्ली वालों की तरफ से जाएगी। इस अवसर पर अतिरिक्त कमेटी सदस्य हरदेव सिंह, एसजीपीसी सदस्य परमजीत सिंह खालसा, एसजीपीसी सदस्य संत दलबार सिंह छीनीवाल, बाबा बचन सिंह कारसेवा वाले, बाबा महेंद्र सिंह कारसेवा वाले, जिला अध्यक्ष अकाली दल कुलवंत सिंह कीतू, बाबा बाबू सिंह, जरनैल सिंह भोतना, अश्वनी आशू प्रधान, गुरतेज सिंह खुड्डी, मैनेजर सुमेर सिंह, मैनेजर सुरजीत सिंह ठीकरीवाल, गुरतेज सिंह आदि उपस्थित थे। (लखविंदर)
प्रधान गोबिंद सिंह दर्शनी ड्योढ़ी का नींव पत्थर रखने समय।