जतिन ने यूनिवर्सिटी एंट्रेस में बनाई जगह
बरनाला| आर्यभट्ट स्कूल के 12वीं कक्षा के होनहार विद्यार्थी जतिन कपिला ने पंजाब यूनिवर्सिटी काॅमन प्रवेश परीक्षा पास की। प्रिंसीपल शशिकांत मिश्रा ने इस सफलता का श्रेय विद्यार्थी की लग्न, मेहनत व दृढ़ विश्वास को दिया है। इसके साथ ही स्कूल मैनेजमेंट के चेयरमैन राकेश कुमार गुप्ता, वाइस चेयरमैन राजीव मंगला, व डायरेक्टर प्रमोद अरोड़ा ने विद्यार्थियों को आने वाले भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। इस टेस्ट में करीब 25000 विद्यार्थियों ने अपनी किस्मत आजमाई थी, जिसमें कुल 300 विद्यार्थियों को चुना गया। जिसमें 46 बच्चे बी फार्मेसी व 254 बच्चे बीएससी को चुने गए। जतिन कपिला ने बी फॉर्मेसी में प्रवेश किया है।