पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विद्यार्थी के लिए अच्छा नागरिक बनना जरूरी : गुरमीत

विद्यार्थी के लिए अच्छा नागरिक बनना जरूरी : गुरमीत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अध्यापक हकों के लिए संघर्षशील संगठन डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट पंजाब जिला बरनाला की तरफ से विद्यार्थियों के बौद्धिक विकास और नकल रहित परीक्षा का रुझान पैदा करने के लिए विश्व प्रसिद्ध विद्वान व चिंतक कार्ल मार्क्स की याद को समर्पित करवाई गई 30वीं वार्षिक वजीफा परीक्षा के विजेताओं के सम्मान के लिए तर्कशील भवन में समागम करवाया गया। संगठन के जिला प्रधान गुरमीत सुखपुर और सचिव राजीव कुमार के नेतृत्व में करवाए गए, समागम में मुख्य वक्ता डीटीएफ के पूर्व राज्य सचिव हरचरन चंद ने कहा कि आज के समय में सरकार लोगों को शिक्षा और सेहत सहूलियतें मुहैया करवाने से पक्ष बदल रही हैं। गुरमीत सुखपुर ने कहा कि विद्यार्थी बेशक कोई भी अफसर बन जाएं, परंतु उनको पहले अच्छे नागरिक बनना बहुत जरूरी है। इस मौके पर मास्टर मेघ राज मित्र, बलविन्दर जबंदा, राजिन्दर भदौड़, बलजिंदरपाल सिंह, भीम सैन, नीरजा बांसल, डाॅ. आरपी सिंह, राजवंत कौर, जगजीत सिंह ठीकरीवाला, महेन्द्र सिंह, सतवंत सिंह, दर्शन कौर, डाॅ. सोहण सिंह मांझी ने पांचवीं, आठवीं और दसवीं कक्षाअों के पहली दस पोजीशन हासिल करने वाले विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट, प्रगतिशील किताबें, पेपर बोर्ड और पहली तीन पोजीशन वाले विद्यार्थियों को साथ नकद इनाम देकर सम्मानित किया। (लखवीर चीमा)

30वीं डीटीएफ वजीफा परीक्षा के सम्मान समागम में विजेताओं को किया सम्मानित

विजेता बच्चों का सम्मान करते हुए डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट के सदस्य।

खबरें और भी हैं...