पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मेडिकल प्रैक्टिशनर्स ने शहर में मार्च कर डीसी को सौंपा ज्ञापन

मेडिकल प्रैक्टिशनर्स ने शहर में मार्च कर डीसी को सौंपा ज्ञापन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेडिकल प्रैक्टिशनर एसोसिएशन पंजाब जिला बरनाला संगठन द्वारा राज्य नेता कुलवंत राय पंडोरी, जिला प्रधान अमरजीत कुक्कू के नेतृत्व में शहर में से मार्च निकालते हुए डीसी बरनाला को मांगों संबंधित ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर एसोसिएशन के नेताओं ने बताया कि कैप्टन सरकार द्वारा चुनाव में अपने चुनाव मनोरथ पत्र में गांव और शहरों की गरीब बस्तियों में लंबे समय से प्राथमिक सेहत सुबूत दे रहे मेडिकल प्रैक्टिशनर्स को पश्चिमी बंगाल की तर्ज पर रोजगार देने का वादा किया था, परंतु सरकार अपने वादे से मुकर गई है, जिस कारण पंजाब के समूह मेडिकल प्रैक्टिशनर में रोष पाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि वह अपनी मांगों संबंधित वित्तमंत्री मनप्रीत बादल और सेहतमंत्री ब्रह्म महिंद्रा को भी मिल चुके हैं, परंतु सिर्फ आश्वासन के अलावा कोई कार्यवाही अमल में नहीं लाई गई। उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने उनकी मांगों की तरफ ध्यान ना दिया तो वह अपने संघर्ष को अोर तीखा करेंगे। इस मौके पर सतपाल खुड्डी, दर्शन कुमार, रणजीत सिंह, जग्गा सिंह मोड़, गुरमेल सिंह बरनाला, सुदागर सिंह, मोहनलाल बरनाला, मेजर सिंह छापा उपस्थित थे। (लखवीर)

शहर में मार्च निकालते हुए मेडिकल प्रैक्टिशनर।

खबरें और भी हैं...