बेरोजगार बीएड टैट पास अध्यापकों ने किया प्रदर्शन
बरनाला|पंजाब राज अध्यापक परीक्षा(टैट) पास कर चुके बेरोजगार बीएड अध्यापकों ने शिक्षा विभाग में खाली पड़ीं असामियों पर भर्ती की मांग को लेकर पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। जिला कनवीनर जगजीत सिंह, अमनदीप सिंह ठीकरीवाल, गुरदीप रामगढ़, नवजीवन सिंह, रामप्रकाश सिंह गुमटी, मालविंदर सिंह ठीकरीवाल, अवतार सिंह हरीगढ़ ने भी सरकार की शिक्षा विरोधी की निंदा की। इस समय बडी संख्या में और अध्यापक उपस्थित थे। (लखवीर)