पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • धूरकोट सहकारी सभा में चयन प्रक्रिया का मामला गरमाया

धूरकोट सहकारी सभा में चयन प्रक्रिया का मामला गरमाया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बरनाला| गांव धूरकोट में सोमवार को हुई सहकारी सभा की अध्यक्षता में चयन प्रक्रिया का विवाद अोर गरमाता जा रहा है। इसी मामले को लेकर मंगलवार को एक पक्ष ने सोसायटी का चुनाव जीते पांच सदस्यों सहित सहायक रजिस्ट्रार बरनाला के दफ्तर के सामने धरना देकर सहायक रजिस्ट्रार सहित चयन अमले पर पक्षपात के आरोप लगाए व चुनाव को रद्द करने की मांग की। इस अवसर पर 10 संसदीय सोसायटी के पांच सदस्यों ने धरना देते हुए अध्यक्ष के दावेदार निर्मल सिंह व लछमण सिंह, गुरमीत सिंह, अमरजीत कौर व बलबीर कौर ने सहकारी सभाओं के इंस्पेक्टर पर आरोप लगाया कि उसने रिश्वत लेकर चयन प्रक्रिया दौरान नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए दूसरे गुट का प्रधान थोप दिया। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि आरोपी सोसायटी का कार्रवाई रजिस्टर 14 मई को चोरी करके सोसायटी से बाहर लाया व नियमों के खिलाफ दूसरे गुट के प्रधान चुनने की कार्रवाई लिख दी। सरपंच चमकौर सिंह सहित ग्रामीणों ने इंस्पेक्टर पर आरोप लगाए कि उसने दूसरे गुट से भ्रष्टाचार करके बरनाला से धनौला रोड पर एक ढाबे पर बैठकर कार्रवाई लिखी। इस अवसर पर रोष धरने पर बैठे सरपंच चमकौर सिंह, पूर्व सरपंच जनक सिंह, सौदागर सिंह, दर्शन सिंह व जग्गा सिंह ने कहा कि यदि चयन में हुई धक्केशाही संबंधी प्रशासन ने इंसाफ नहीं किया तो हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे। (लखवीर)

खबरें और भी हैं...